{"_id":"6854d23c65da7bebec00c41c","slug":"people-on-social-media-made-sarcastic-comments-on-waterlogging-due-to-two-days-of-rain-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुस्कराइये कि आप आगरा स्मार्ट सिटी में हैं...सोशल मीडिया पर ऐसे कटाक्ष, पार्षदों ने जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुस्कराइये कि आप आगरा स्मार्ट सिटी में हैं...सोशल मीडिया पर ऐसे कटाक्ष, पार्षदों ने जानें क्या कहा
Fri, 20 Jun 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:45 AM IST
सार
आगरा में दो दिन की बारिश में जलभराव इस कदर हुआ कि लोग सोशल मीडिया पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इस दौरान पार्षदों ने नगर निगम के ग्रुप पर अपनी पीड़ा बयां की है। उन्होंने कहा है कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है।
विज्ञापन
आगरा में जलभराव की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्री-मानसून की बारिश में ही शहर की सड़कों पर हुए जलभराव ने लाखों लोगों को परेशान किया। मानसून से पहले ही चंद मिनटों की बारिश में शहर का जो हाल हुआ, उस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बयां की। नगर निगम के अधिकारियों के साथ मेयर पर कटाक्ष किए। जलभराव की समस्या दिखाते हुए लोगों ने वीडियो जारी किए कि मुस्कराइये कि आप आगरा स्मार्ट सिटी में हैं...वहीं पार्षदों ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।
विज्ञापन
आगरा स्मार्ट सिटी में 1100 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य हुए हैं, वहीं शहर में 111 नालों के निर्माण की फाइलें निर्माण के लिए मंजूर हैं। प्री-मानसून की बारिश हुई तो ताजगंज, फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, सौ फुटा रोड, शहीद नगर के साथ बिजलीघर चौराहा, काजीपाड़ा, बल्केश्वर, कमला नगर, राधा नगर, वाटरवर्क्स लाल मस्जिद, दयालबाग, सुल्तानगंज पुलिया, आवास विकास कॉलोनी, शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा, अलबतिया रोड, अवधपुरी, महाराजा अग्रसेन रोड, कमला नगर समेत क्षेत्रों में जलभराव हुआ। इन पर दो दिनों से सोशल मीडिया पर मीम बन रहे हैं, वहीं वीडियो जारी कर लोग आगरा स्मार्ट सिटी का सच दिखा रहे हैं।
- बाल योगी ने वीडियो में कहा कि मुंबई के जुहू बीच का आनंद आगरा में है। मुस्कराइये कि आप आगरा में हैं...
- पार्षद बंटी माहौर ने वीडियो में कहा कि मेयर की अगुवाई में यह ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है...
- आकाश ने वीडियो में कहा कि मेयर को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं, जरा सी बारिश में ये हाल है...
- पार्षद मो. शहजाद ने कहा कि 15 मिनट की बारिश में ये हाल है तो मानसून में क्या करेंगे, वक्त है, सुधार कर लें...
- पार्षद बंटी माहौर ने वीडियो में कहा कि मेयर की अगुवाई में यह ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है...
- आकाश ने वीडियो में कहा कि मेयर को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं, जरा सी बारिश में ये हाल है...
- पार्षद मो. शहजाद ने कहा कि 15 मिनट की बारिश में ये हाल है तो मानसून में क्या करेंगे, वक्त है, सुधार कर लें...