फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Solah Bigha settlement facing the problem of waterlogging

Agra News: जलभराव की समस्या से जूझ रहे सोलह बीघा बस्ती के लोग

Sun, 14 Jan 2024 02:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
People of Solah Bigha settlement facing the problem of waterlogging
कासगंज। शहर की सोलह बीघा बस्ती में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले रही है। दो वर्ष से इसका समाधान नहीं हो सका है। बस्ती के बाशिंदे बेहद परेशान हैं। सामान्य दिनों में यहां सड़क पर पानी भरा हुआ है और कीचड़ फैली हुई है। लोग गिरकर चोटिल होते हैं। बारिश के दिनों में बस्ती के घरों में पानी घुस जाता है।जलभराव की समस्या को लेकर बस्ती के वाशिंदे काफी परेशान हैं। उन्हें घर से आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। दोपहिया वाहन कीचड़ और पानी में फंस जाते हैं। जलभराव के कारण बच्चे भी बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतें होती हैं और बच्चे घर में कैद होकर रह गए हैं। इस इलाके में एक स्कूल भी संचालित है। विद्यार्थियों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। लोगों ने जलभराव से बचने के लिए सड़क में जगह-जगह ईंटें और मलबा भी डाल रखा है। वे उसी पर होकर आते-जाते हैं। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से इस मामले की शिकायत की है। सोलह बीघा बस्ती से गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे यह समस्या विकराल रूप ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed