{"_id":"62a388427a138a687b066c52","slug":"people-of-muslim-society-kept-shops-closed-mainpuri-news-agr5364798193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज के लोगों ने बंद रखीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज के लोगों ने बंद रखीं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी से खफा मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमा के दिन मैनपुरी शहर और करहल में दुकानें बंद रखीं। दुकानों के बाहर पोस्टर लगाकर नुपुर को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। जिलेभर में स्थिति सामान्य रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के साथ अधिकारी गश्त करते रहे।
शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी कमलेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी पुलिस और पीएसी के साथ गश्त करते रहे। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा हुई। शहर और करहल में 80 प्रतिशत लोगों ने दुकानें बंद करके विरोध दर्ज कराया। दुकानों के बाहर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करो, देश की एकता को बचाओ, नुपुर शर्मा को जेल ले जाओ आदि स्लोगन लिखे पोस्टर लगाए। शहर में एसडीएम नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी विजय पाल, कोतवाल विक्रम सिंह, करहल कसबे में एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, एसडीएम आरएन वर्मा, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार आदि गश्त करते रहे।
कस्बों में रही शांति
बरनाहल/ज्योंति/किशनी। बरनाहल में जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में शांति के साथ नमाज हुई। सीओ करहल अशोक कुमार ने सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। ज्योंति कस्बे में कोतवाली पुलिस फोर्स दिनभर गश्त करता रहा। किशनी में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के अलर्ट रहे। मुख्यालय से यहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया था। एसडीएम जयप्रकाश, सीओ चंद्रकेश सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। सभी जाति धर्म के लोगों से अपील है कि वह आपसी सौहार्द बनाए रखें। किसी के बहकावे में न आएं।
-कमलेश दीक्षित, एसपी।
कुरावली में कुछ दुकानें रहीं बंद
कुरावली/भोगांव/आलीपुर/बेवर/घिरोर। कुरावली कस्बा स्थित बिसात खाना बजरिया में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं हालांकि बाजार और जीटी रोड पर समाज के लोगों की दुकानें खुली रहीं।
एसडीएम बीके मित्तल, सीओ संजय कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर बीएस भाटी ने कस्बे में भ्रमण किया। जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। भोगांव में सभी दुकानें खुले रहीं। एसडीएम कुलदेव सिंह, क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने सभी मस्जिदों का भ्रमण किया। अफसरों ने आलीपुर खेड़ा स्थित जामा मस्जिद पर पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। बेवर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। सीओ चंद्रकेश सिंह ने प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के साथ गश्त किया। घिरोर कस्बे में थाना पुलिस दिनभर गश्त करती रही। संवाद