{"_id":"5b1bfa5b4f1c1b264d8b5bd9","slug":"people-gets-relief-from-scorching-heat-after-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धूलभरी आंधी लेकर आई आफत, बारिश ने दी लोगों को गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूलभरी आंधी लेकर आई आफत, बारिश ने दी लोगों को गर्मी से राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
आंधी के बाद हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा, मथुरा और आसपास के जिलों में शनिवार शाम को आई तेज आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालांकि आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी।
उमस भरी गर्मी में तीन दिन से तप रहे ताजनगरी के लोगों को शनिवार शाम को आई आंधी और बारिश ने राहत दी। शाम को आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
शनिवार को मौसम के कई तेवर नजर आए। सुबह बादल छाए तो दोपहर में तेज उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पारा 40.5 डिग्री पर था और आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी पर रहा।

मौसम हुआ सुहाना
धूलभरी आंधी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
चुभन भरी गर्मी के बीच दोपहर में तेज हवाएं शुरू हुई, लेकिन कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद धूप फिर परेशान करने लगी। शाम को छह बजे के बाद बादल घिर आए और सात बजे से धूलभरी आंधी चली।
आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। शहर में कुछ जगह तेज तो कुछ जगह कम बारिश हुई। वहीं आंधी के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग और पेड़ गिर पड़े।
वहीं मैनपुरी, फिरोजाबाद में आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए। टीनशेड उड़ गए। पोल टूटने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस मौसम की पहली झमाझम बरसात से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया।

रविवार को आंधी के आसार
टूंडला में फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान उड़ गया। वहीं घरों, दुकानों में धूल भर गयी। करीब आधे घंटे चली तेज आंधी में सड़क किनारे लगे होर्डिंग उखड़ गये। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ पेड़ भी टूट गये।
यहां रात आठ बजे करीब बारिश शुरू हो गयी। बरसात के शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर पहली बारिश में भींगकर आनंद लिया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार दोपहर उमस भरी गर्मी रहेगी, लेकिन शाम को फिर बादलों के छाने और धूल भरी आंधी के आसार हैं। फिलहाल बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।