फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people couldnt beleive, fighter plain would land on road

अरे! सड़क पर फाइटर प्लेन उतरेगा

Fri, 22 May 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 22 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लड़ाकू विमान के टच डाउन (जमीन को छूकर उड़ जाना) पर बहुत से लोग यकीन नहीं कर पा रहे। ऐसे ही तमाम लोगों में शामिल थे विभव नगर निवासी रंजीत। वह अपनी कार से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने के लिए सुबह पांच बजे घर से निकले, ताकि सूरज चढ़ने से पहले वह अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। मगर, साढ़े पांच बजे के आसपास वह जैसे ही एनएच-2 कुबेरपुर स्थित जीरो प्वाइंट से एक्सप्रेसवे की तरफ मुड़े उन्हें गार्ड ने रोक दिया।
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि आगे सड़क पर लड़ाकू विमान उतरने वाला है। यह सुनकर रंजीत अचरज में पड़ गए। रंजीत अकेले ऐसे शख्स नहीं थे। सुबह चार से सात बजे के बीच जितने लोग एक्सप्रेसवे की ओर निकले, उन्हें यह सुनकर हैरानी हुई।
विज्ञापन

रोड रनवे के प्रयोग के लिए भारतीय वायुसेना की मांग पर एक्सप्रेसवे सुबह चार बजे ही बंद कर दिया गया था। वाहन चालकों को जब जानकारी हुई कि एक्सप्रेसवे सात बजे ही खुलेगा तो बहुत से अपने वाहन एनएच की तरफ मोड़ दिए। हालांकि बहुत से वाहन चालक जीरो प्वाइंट पर ही रुक गए और एक्सप्रेसवे खुलने का इंतजार करते रहे। ऐसा ही हाल खंदौली कट पर था। यहां से भी वाहनों को एक्सप्रेसवे पर नहीं जाने दिया गया। सभी में यह चर्चा करते रहे कि आखिर सड़क पर लड़ाकू विमान कैसे उतर सकता है। काफी देर तक लोग एक्सप्रेसवे के बैरियरों पर तैनात गार्डों से इस बारे में जानकारी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed