फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people beaten to RSS worker in mainpuri

घर में घुसकर संघ के पदाधिकारी से मारपीट, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, थाना घेरा

Thu, 23 Aug 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 23 Aug 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
people beaten to RSS worker in mainpuri
संघ कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के घिरोर में मामूली विवाद के बाद बढ़े बवाल के बीच समझौता वार्ता के दौरान नगर संघ चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस बीच आरएसएस पदाधिकारियों के साथ भी अभद्रता की गई। जानकारी होने पर आरएसएस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। संघ के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक के समझाने का भी कोई असर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मैनपुरी से आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आरएसएस के जिला सह बौद्घिक प्रमुख दिवाकर राय घिरोर गए थे। बैठक के बाद नगर संघ चालक के पुत्र अभिषेक आरएसएस के पदाधिकारियों को बस में बैठाने के लिए जैन गली के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


तभी शिकोहाबाद की ओर से आई स्कूल बस के कंडक्टर ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार को चलती बस से लात मार दी। साइकिल सवार अभिषेक के ऊपर गिर गया, जिससे अभिषेक को चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों ने कंडक्टर को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। संघ के पदाधिकारियों व स्कूल संचालक भाजपा नेता के हस्तक्षेप से मामला रफा दफा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवक दबोचे

बाद में नगर संघ चालक यतींद्र जैन के आवास पर समझौता वार्ता शुरू हुई। बैठक में जिला सह बौद्घिक प्रमुख दिवाकर राय, शिवशंकर राय, अरुणप्रताप चौहान, दिनेश जाटव सहित तमाम भाजपा नेता और आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद थे। आरोप है यतींद्र जैन के घर में लाठी, डंडों तथा अवैध असलहों को लेकर घुसे युवकों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। 

आरोप है कि कुछ लोगों ने जिला सह बौद्घिक प्रमुख की चोटी काटने की भी कोशिश की। इससे मामला और तूल पकड़ गया। भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जानकारी होते ही पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता भी घिरोर पहुंच गए। उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी।  
 

डकैती की रिपोर्ट दर्ज 

नगर संघ चालक यतींद्र जैन ने थाना घिरोर में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनके घर पर शचींद्र, शिवशंकर शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव के साथ घर में बैठे थे। 

तभी घिरोर के राजकुमार, कन्हैया, सत्यभान, सत्यवीर, अर्पित, किशन, राजन, वीरभान, राघवेंद्र, सचिन ने 10-15 साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करके नकदी और जेवर लूट लिए। कन्हैया ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया।  

इस संबंध में एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना घिरोर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। नामित आरोपियों की पुलिस ने तलाश भी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed