फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Penalty for exceeding the speed of 75 kmph on expressways

Agra News: एक्सप्रेसवे पर 75 किमी. प्रति घंटे की गति से ज्यादा पर जुर्माना

Thu, 11 Dec 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Penalty for exceeding the speed of 75 kmph on expressways
आगरा। कोहरा-धुंध को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति पर अंकुश लगाया गया है। हल्के चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किमी. प्रति घंटे तय की गई है। 15 दिसंबर से दो महीने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। वाहनों की इससे अधिक गति होने पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि सर्दी शुरू हो गई है। सुबह-शाम हल्का कोहरा होने लगा है। अगले सप्ताह से कोहरा-धुंध और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में हादसों से बचाव के लिए हल्के और भारी वाहनों की गति सीमा तय की गई है। हल्के चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम 75 किमी. प्रति घंटे की गति तय की है। अभी 100 किमी प्रति घंटे की गति है।
विज्ञापन

भारी वाहनों की गति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला सकते हैं। यह स्थिति 15 फरवरी तक रहेगी। वैसे, अब तक इसके लिए आदेश नहीं आया है, उम्मीद है कि एक-दो दिन में तय गति के लिए आदेश प्राप्त हो जाएगा। एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब 20 हजार से अधिक का आवागमन हो रहा है। इसमें 4000 भारी वाहन और बाकी हल्के चार पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed