फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Payal Karigar dies after being hit by speeding vehicle in Agra

Agra News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पायल कारीगर की मौत, काम पर जाने के लिए घर से निकला था

Sun, 18 Jun 2023 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 11:26 PM IST
सार

आगरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पायल कारीगर की मौत हो गई। वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है। 

विज्ञापन
Payal Karigar dies after being hit by speeding vehicle in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पायल कारीगर की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घर में सूचना पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन

घर से काम पर जाने के लिए निकला था

हादसा जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अवधपुरी चौराहे के पास हुआ। यहां बोदला के गोमती नगर निवासी अशोक राठौर (31) पायल कारीगर थे। पिछले छह महीने से वह पत्नी और बच्चों को लेकर अमरपुरा किराए के मकान में रह रहे थे। मृतक के भाई योगेश राठौर ने बताया कि वह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे पत्नी से काम पर जाने की बोलकर घर से निकले। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने मार दी टक्कर

इसके बाद देर रात तक घर वापस नही आए तो आसपास और काम करने वाले कारखाने में पता किया। शनिवार को पुलिस ने फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी। बताया कि अवधपुरी चौराहे के पास अशोक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर मिले थे। 


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

इलाज के लिए उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान अशोक राठौर को मृत घोषित कर दिया। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद के जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed