फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pay special attention to cleanliness along with protection from mosquitoes.

Agra News: मच्छरों से बचाव के साथ सफाई पर दें विशेष ध्यान

Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to cleanliness along with protection from mosquitoes.
मच्छरों से बचाव के साथ सफाई पर दें विशेष ध्यान
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जूनियर स्कूल कुरारी पहुंचकर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत शनिवार को सीएमएस डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव कुरारी पहुंची। यहां ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी तो वहीं पूर्व माध्यमिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों को भी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि वे मच्छरों से बचाव के साथ अपने आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर ने बताया कि यह माह संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। इसमें आप सबके माध्यम से आप अपने गांव में अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। पानी को जमा ना होने दें।
विज्ञापन

डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय ने बताया की सभी अपने घरों पर अपने माता-पिता को बताएं कि सभी बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं। गर्भवती माता का टीकाकरण गर्व के समय से और बच्चों का टीकाकरण जन्म से शुरू होकर पांच साल तक किया जाता है और बड़े बच्चों को 10 और 16 साल पर टीडी का टीका भी लगाया जाता है उससे काफी बचाव होता है। टीम ने गांव कुरारी में आम लोगों से मिलकर भी बुखार / संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर राजपाल सिंह प्रधानाध्यापक, सुनील कुमार द्विवेदी, विपिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed