फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients face difficulties due to lack of nephrologist in the district

Agra News: जिले में नेफ्रोलॉजिस्ट न होने से रोगियों को होती है दिक्कतें

Wed, 05 Nov 2025 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Patients face difficulties due to lack of nephrologist in the district
-उपचार के लिए आगरा और अलीगढ़ भटकते हैं मरीज
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में 70 मरीजों की होती है डायलिसिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिला अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) की तैनाती न होने से किडनी रोगियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। डायलिसिस कराने वाले मरीजों को भी डॉक्टर की सलाह के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए आगरा और अलीगढ़ जाना पड़ता है।
बदलते खान-पान व बीपी बढ़ने से लोगों की किडनी पर असर पड़ रहा है। बढ़ती शुगर से भी लोगों के गुर्दों में दिक्कतें पैदा हो रही है। इससे किडनी के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके उपचार की समुचित व्यवस्था जिले में नहीं है। जिला अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट न होने से किडनी रोगियों को उपचार के लिए जिले के रोगियों को आगरा और अलीगढ़ जाना पड़ता है। इससे मरीज व तीमारदारों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में 22 जुलाई 2023 में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत हुई। उस समय 4 मशीनों से 12 किडनी रोगी की डायलिसिस होती थी, अब 10 मशीनों से 70 मरीजों की नियमित रूप से डायलिसिस होती है। 50 मरीज सप्ताह में 3 बार डायलिसिस कराने के लिए पहुंचते है। 20 मरीजों की सप्ताह में दो बार डायलिसिस की जाती है। एक यूनिट हेड डॉक्टर विशाल झंवर 6 टेक्नीशियन सहित 11 कर्मी तैनात है। तीमारदार नीरज ने बताया कि यहां डायलिसिस यूनिट तो है, लेकिन नेफ्रोलॉजिस्ट की पोस्ट कई महीनों से खाली है। विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से उन्हें इलाज के लिए आगरा और अलीगढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात
-तीन साल पहले बीपी बढ़ने की शिकायत होने से किडनी के रोग से ग्रसित हैं। जिले में किडनी रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे उपचार के लिए आगरा और अलीगढ़ जाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। -राजेश चंद्र ,मरीज
- मेरे पति 10 साल से किडनी रोग से परेशान है। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के साथ किडनी रोग विशेषज्ञ का पद भरा जाए। इससे लोगों को आगरा व अलीगढ़ उपचार के लिए नहीं भटकना पड़े। -रजनी ,तीमारदार

जिला अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए पद सृजित नहीं है। डायलिसिस यूनिट के डॉक्टर से रोगियों को होने वाली परेशानियों के लिए उनसे सलाह ली जाती है। -डॉ. संजीव सक्सेना ,सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed