फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients are facing shortage of doctors in health fair

Agra News: आरोग्य मेले में मरीजों को खल रही चिकित्सकों की कमी

Mon, 08 Jul 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Patients are facing shortage of doctors in health fair
कासगंज। जिले में रविवार को 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी बीमारी से जुडे मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

जिले में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में कुल मरीज 78 मरीज आए, जिसमें बुखार के पांच, सांस के दो, बीपी के चार, शुगर के तीन मरीज आए। एक मरीज में रक्त अल्पता की शिकायत पाई गई। दो गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। 15 मरीजों ने सर्दी, खांसी की समस्या बताई। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बिड्ला में 96 मरीज पहुंचे। बुखार के 9 मरीज आए, जिसमें से छह की मलेरिया जांच की गई। एक मरीज में डायरिया की शिकायत पाई गई। इसके अलावा 20 मरीज सर्दी खांसी से परेशान होकर पहुंचे। इनके अलावा 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मेले लगे। 31 स्वास्थ्य केंद्रों में से 27 पर ही चिकित्सक उपलब्ध रहे। जिले में आयोजित मेले में 944 मरीज पहुंचे। जिसमें से 423 पुरुष, 347 महिलाएं एवं 174 पुरुष शामिल रहे। इनमें 41 मरीजों ने बुखार की समस्या बताई। सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। बीपी, शुगर, पेट दर्द की शिकायत के मरीज भी अस्पताल आए। गर्भवती महिलाओं ने भी प्रसव पूर्व जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed