फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patients and attendants wandering for water Due to breakdown of RO plant in District Women Hospital in Agra

Agra: जिला महिला अस्पताल में आरओ प्लांट खराब, पानी के लिए भटक रहे मरीज व तीमारदार

Wed, 22 Nov 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 12:00 AM IST
सार

आगरा में जिला महिला अस्पताल में आरओ प्लांट खराब पड़ा है। यहां मरीज व तीमारदार पानी के लिए भटकते रहते हैं। उन्होंने बताया कि लिफ्ट भी खराब पड़ी है। 

विज्ञापन
patients and attendants wandering for water Due to breakdown of RO plant in District Women Hospital in Agra
आगरा जिला महिला अस्पताल का खराब आरओ प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला महिला अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से आरओ प्लांट खराब होने की वजह से पीने की पानी की समस्या से मरीज व तीमारदार परेशान है। दुकानों से पानी की बोतल खरीद कर काम चला रहे हैं। वहीं मंगलवार को लिफ्ट खराब होने की वजह से गर्भवती महिलाएं सीढ़ियों के सहारे चढ़ने-उतरने के लिए मजबूर दिखीं। जिला अस्पताल में भी पिछले चार महीने से चार में से एक एक्सरे मशीन खराब पड़ी है।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों के तीमारदार पीने के पानी की व्यवस्था करते हुए दिखे। अस्पताल में 1 रुपये का पर्चा बनवाकर इलाज कराने वाले 20 रुपये पानी की बोतल खरीद कर गुजारा कर रहे हैं। रामबाग निवासी खुशबू ने बताया कि पानी पर ही दिनभर में 100 से 150 रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: हादसे का मर्म जान गौरव के 'विवेक' ने रखी थी कॉरिडोर की नींव, सीएम योगी ने दी थी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने के पानी की यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। बाहर से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। -जरीना, छिली रोड

इलाज के लिए यहां आए थे। लिफ्ट खराब होने के कारण सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ रहा है। न ही इस बिल्डिंग में पीने के पानी की व्यवस्था है। -अंजुम, खेरिया मोड़

यह भी पढ़ेंः- 
UP: पिता-चाचा ने लाठी-डंडों से पीटा, बेइज्जत हुआ तो फंदे से झूल गया लिपिक बेटा; विधवा बहू ने दर्ज कराया मुकदमा

आरओ प्लांट की मशीन खराब हो गई थी। इसको ठीक कराया जा रहा है। इसके अलावा लिफ्ट मंगलवार को खराब हुई है। इसे भी जल्द ठीक करा दिया जायेगा। -डॉ. नीलम रानी, प्रमुख अधीक्षका, जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed