फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers will get reservation in the moving train by hand held terminal device

सुविधा: अब यात्रियों को सीट खाली होने पर ट्रेन में ही मिलेगा रिजर्वेशन, मथुरा जंक्शन को मिलीं 25 एचएचटी

Mon, 18 Jul 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 12:17 AM IST
सार

अगर आपका टिकट वेटिंग में है तो चिंता न करें। अब चलती ट्रेन में भी वेटिंग टिकट कन्फर्म हो सकेगा। आगरा रेल मंडल की सभी ट्रेनों में यह सुविधा मुहैया कराई गई है। 

विज्ञापन
passengers will get reservation in the moving train by hand held terminal device
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों को एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) के माध्यम से सीट खाली होने पर ट्रेन में ही रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान कर दी है। रविवार को आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर आवश्यकता के हिसाब से एचएचटी प्रदान की गईं। मथुरा जंक्शन को 25 एचएचटी डिवाइस प्रदान की गई हैं।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के दिशा निर्देशन में आगरा मंडल यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुए आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में कार्यरत टिकट निरीक्षकों को एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) प्रदान किए गए, जिसमें यात्री का यात्रा ब्योरा उपलब्ध होता है। यात्री की अनुपस्थिति में आगामी स्टेशन पर इस डिजिटल माध्यम से खाली सीटों की सूचना प्राप्त हो जाती है। 

विज्ञापन

एचएचटी से यह होगी सुविधा 

यह सीटें आगामी स्टेशन पर दोबारा बुक की जा सकती हैं। एचएचटी पर गाड़ी के सभी चार्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। इसके होने न तो टीटीई को चार्ट लेने जाना पड़ेगा और न ही किसी को गाड़ी पर चार्ट पहुंचाने की बाध्यता ही रह जाएगी। यहां तक कि करंट चार्ट भी टीटीई को ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गाड़ी पर किराये की गणना के लिए भी एचएचटी सहायक होगा। यात्री के यात्रा विवरण की खोज पीएनआर के अलावा यात्री के नाम द्वारा भी किया जाना संभव हो सकेगा। वेटिंग लिस्ट के साथ-साथ कैंसल मोड पर गए यात्रियों की भी जानकारी एचएचटी के माध्यम से सहजता से उपलब्ध रहेगी। 

ट्रेन में उपलब्ध डॉक्टर एवं अन्य वीआईपी की जानकारी भी एचएचटी एप पर उपलब्ध रहेगी। भविष्य में यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी इसके माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकेगी। मंडल के आगरा छावनी को 101, मथुरा स्टेशन को 25 एवं आगरा किला को 18 सहित कुल 144 एचएचटी टीटीई को उपलब्ध कराई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed