फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers traveling in dilapidated buses of Etah depot

Etah: कमाई तो बढ़ी पर नहीं सुधरा रोडवेज बसों का हाल, स्टार्ट करने के लिए बहाना पड़ रहा पसीना  

Tue, 31 May 2022 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 10:08 AM IST
सार

जिले में डग्गामार बसों पर कार्रवाई के बाद परिवहन निगम की कमाई में प्रतिदिन 20 लाख रुपये पहुंच गई है। कमाई तो बढ़ गई, लेकिन यात्री खटारा बसों में ही यात्रा कर रहे हैं।  आलम ये है कि इन बसों को स्टार्ट करने के लिए भी धक्का लगाना पड़ रहा है। 
 

विज्ञापन
passengers traveling in dilapidated buses of Etah depot
बस के धक्का लगाकर किया जा रहा स्टार्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के बाद एटा डिपो की आय छह लाख रुपये तक बढ़ गई है। पहले रोजाना 14 लाख रुपये राजस्व मिल रहा था। अब यह 20 लाख रुपये पहुंच गया है, लेकिन यात्री खटारा बसों में ही यात्रा कर रहे हैं। सीमित बसें चल रहीं हैं, यात्रियों को बैठने के लिए सीटें भी नहीं मिल पा रहीं। वहीं यात्री बसों को धक्का मारकर स्टार्ट करा रहे हैं।

विज्ञापन

निगम के पास 104 बसें 

एटा डिपो के पास 104 निगम की बसें है। यह बसें दिल्ली, कानपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, सहित छोटे मार्गों पर जाती हैं। इसके अलावा डिपो में 46 बसें अनुबंधित हैं। यह बसें आगरा, कासगंज व बरेली तक जाती हैं। इनके संचालन से लगभग दस दिन पूर्व तक निगम की आय कभी 15 तो कभी 16 लाख रुपये हो रही थी। सीएम के निर्देश के बाद अधिकारियों द्वारा डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई तो इससे डिपो की आय में बढ़ोतरी हो गई। पांच से छह लाख रुपये प्रतिदिन आय में इजाफा हो गया है, लेकिन बसों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं बढ़ाई गई है। यात्री खस्ताहाल बसों से ही यात्रा करने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन

25 बसें खड़ी हैं खराब 

डिपो में सामान के अभाव में 25 बसें खराब खड़ी हैं। यह बसें वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। सूत्रों की मानें तो इन बसों से सामान निकालकर अन्य बसों में डाल दिया जाता है। ये बसें अक्सर बीच रास्ते में धोखा दे जाती हैं और यात्रियों को धक्का लगाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि प्राइवेट व डग्गामार वाहनों से यात्रा करने वाले यात्री रोडवेज बसों में बढ़े हैं। इससे रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed