फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers have to wait for buses

Agra News: यात्रियों को करना पड़ रहा बसों का इंतजार

Fri, 05 Jan 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Passengers have to wait for buses
कासगंज। कोहरा और ठंड से रोडवेज की बसें बस स्टैंड से देरी से निकल रही हैं। यात्रियों को सुबह के समय गंतव्य तक जाने के लिए बसों के रवाना होने का इंतजार करना पड़ रहा है। 25 सवारियों से कम होने पर बसों को बस स्टैंड से रवाना न होने का फरमान है। जिसके कारण जब तक बस में सवारियां 25 नहीं हो जाती हैं, बसें बस स्टैंड से रवाना नहीं होती हैं।सुबह कोहरा छाए रहने के कारण बसें का संचालन देरी से किया जा रहा है। कोहरा कम होने के बाद ही बसें निकाली जा रही हैं। सुबह के समय चलने वाली बसें आधा से एक घंटा देरी से निकल रही हैं। चार बजे दिल्ली जाने वाली बस साढ़े चार बजे निकल सकी। अन्य बस साढ़े चार बजे के स्थान पर सवा पांच बजे बस स्टैंड से रवाना हो सकी। सुबह के समय कोहरा और ठंड के कारण यात्रियों की संख्या बस स्टैंड पर कम रहती है। बसों के चालक परिचालक 25 सवारियों के होने तक बसों को बस स्टैंड पर ही खड़ा रखते हैं। सवारियां पूरी होने के बाद ही बसें निकलती हैं। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्रियों की बात:

- सुबह छह बजे आ गए थे। आगरा के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। जब तक बस में सवारियां पूरी नहीं होंगी तब तक बस की रवानगी के लिए मना किया जा रहा है। - योगेश, यात्री।
विज्ञापन


- सुबह पहले ही बसें कम हैं। ठंड से परेशान हैं। बस भी नहीं मिल रही है। एक घंटा हो गया है। यदि बस नहीं मिली तो ट्रेन से सफर करेंगे। - सौरभ, यात्री।

वर्जन:
निगम के द्वारा कोहरा कम होने पर ही बसों के संचालन के निर्देश हैं। वहीं घाटा न हो इसके लिए लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए यात्रियों की संख्या 25 होने पर ही बसों को बस स्टैंड से रवानगी के निर्देश हैं। निगम के निर्देशों के अनुसार बसों का संचालन हो रहा है।- वीके गंगवार- एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed