फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers going to Noida will get the facility of AC bus.

Agra News: नोएडा जाने वाले यात्रियों को मिलेगी एसी बस की सुविधा

Sat, 19 Oct 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Noida will get the facility of AC bus.
कासगंज। नोएडा जाने व आने वाले यात्रियों को एसी बस की सुविधा 21 अक्तूबर से मिल जाएगी। रोडवेज प्रतिदिन इस बस का संचालन करेगा। इसके लिए समय सारिणी व किराया सूची भी जारी की गई है। महानगर नोएडा में बढ़ी संख्या में नौकरी पेशा लोग रहते हैं। पर्वों व अन्य मौकों पर इनका आना जाना रहता है। व्यापारी भी बढ़ी संख्या में व्यापार के सिलसिले में नोएडा आते-जाते हैं। अभी तक नोएडा के लिए केवल एक बस ही संचालित थी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना होता था। 21 अक्तूबर को नोएडा के लिए एसी बस का संचालन शुरु किया जाएगा। इसकी समय सारिणी जारी की गई है। कासगंज से बस से सुबह सात बजे रवाना होगी। अलीगढ़ सैटेलाइट पर 8:40 बजे, खैर पर 9:25 बजे, टप्पल पर 10:20 बजे, परी चौक पर 10:35 बजे और नोएडा पर 12:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में नोएडा से दोपहर बाद 3:00 बजे रवाना होकर परीचौक पर 3:40 बजे, टप्पल पर 4:50 बजे, खैर पर 5:45 बजे, अलीगढ़ सैटेलाइट पर 6:20 बजे और कासगंज 8:15 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed