फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers going to Agra fined Rs 40

Agra News: आगरा जाने वाले यात्रियों को 40 रुपये का फटका

Fri, 26 Jul 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Agra fined Rs 40
कासगंज। कांवड़ मेले के चलते आगरा जाने वाली बसों का भी मार्ग बदला गया है। यह बसें शुक्रवार से फिरोजाबाद होकर आगरा पहुंचेंगी। दूरी बढ़ जाने के कारण किराये में 40 रुपये तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो जाएगी। बरेली मार्ग के बाद आगरा मार्ग पर भी रूट परिवर्तन किया गया है। आगरा जाने के लिए नया मार्ग कासगंज, एटा, अवागढ़, रिजावली, फिरोजाबाद, टूंडला से आगरा रहेगा। इससे पहले बसें एटा से टूंडला सीधी जा रहीं थी। कासगंज से आगरा के लिए 119 किलोमीटर के स्थान पर 143 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसका असर लोगों की जेब पर भी पड़ेगा। पहले आगरा का किराया 166 रुपये प्रति टिकट था जो बढ़कर 206 रुपये प्रति प्रति टिकट हो गया है। यात्रियों को 40 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। हालांकि इससे फिरोजाबाद जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्हें कासगंज से सीधी बस मिल जाएगी। यह व्यवस्था कांवड़ मेले के लिए की गई है। कांवड़ मेला समापन के बाद फिर से पुराने मार्ग से ही बसें जाएंगी। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि कांवड़ मेले के कारण बसों के मार्ग बदले गए हैं। दूरी बढ़ने के कारण किराया बढ़ा है। कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद फिर से बसें अपने निर्धारित मार्ग से ही गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed