फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers create ruckus due to failure of AC coach of Surat Muzaffarpur Express in Agra

Agra News: सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का एसी कोच खराब, यात्रियों ने किया हंगामा; ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sat, 15 Jul 2023 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 08:00 PM IST
सार

Agra News: सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का एसी कोच खराब होने से यात्रियों ने हंगामा कर दिया। रेलवे प्रशासन ने उस कोच को हटाकर दूसरा कोच लगाया इसके बाद यात्री शांत हुए। इस दौरान करीब ढाई घंटे ट्रेन खड़ी रही। 

विज्ञापन
Passengers create ruckus due to failure of AC coach of Surat Muzaffarpur Express in Agra
Agra News: सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का एसी कोच खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के पास सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के एसी कोच का एयरकंडीशन खराब होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। शिकायत पर सुनवाई नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। इस पर ट्रेन को आगरा कैंट स्टेशन पर रोका गया। तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन में नया कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ट्रेन का आगरा से पहले बी-3 कोच का एसी खराब हो गया। गर्मी से मरीज परेशान हो गए और यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों को दी। कोई सुनवाई नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर ट्रेन को आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह करीब 7:30 बजे रोका गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तकनीकी टीम ने एसी ठीक करने की कोशिश की, लेकिन दुरुस्त नहीं हो पाया। देरी होने और स्टेशन पर गर्मी से परेशान यात्रियों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर जीआरपी-आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया कि नया कोच लगाया जा रहा है। इस पर यात्री शांत हुए। 

यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट

इसके बाद 10:14 पर ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण एसी कोच का एयरकंडिशनर कार्य नहीं कर रहा थ। यात्रियों के हंगामा करने पर ट्रेन में नया कोच लगाया। ढाई घंटे से अधिक समय बाद ट्रेन रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed