फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passed the board exam twice constable became a sub-inspector case registered

ये तो गजब हो गया: दो बार पास की बोर्ड परीक्षा, इस तरह सिपाही बन गया दरोगा; दर्ज हुआ केस

Sun, 10 Mar 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 08:17 AM IST
सार

सिपाही के अभिलेखों की जांच हुई तो पता चला कि उसने हाईस्कूल की परीक्षा दो बार दी। पहली मार्कशीट से वो सिपाही बना, वहीं दूसरी मार्कशीट उसने दरोगा भर्ती के लिए लगाई थी। दरोगा भर्ती में भी वो सफल हो गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच हुई तो दो बार बोर्ड परीक्षा देने का खुलासा हुआ। 
 

विज्ञापन
Passed the board exam twice constable became a sub-inspector case registered
UP Police - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उतर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा पास कर युवक पहले सिपाही के पद पर भर्ती हो गया। ड्यूटी के दौरान बोर्ड परीक्षा दोबारा पास कर दरोगा भर्ती में भी सफल हो गया। लेकिन जन्म तिथि में भिन्नता हो गई। शिकायत पर हुई जांच में मामला खुलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती 2018 में अछनेरा के कसौटी निवासी देवेंद्र सिंह पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह फतेहगढ़ में तैनात रहा। 2020-21 दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ और चयनित हो गया। ट्रेनिंग पर भी चला गया। इसी बीच आगरा निवासी रणजीत सिंह ने भर्ती बोर्ड में शिकायत कर दावा किया कि देवेंद्र सिंह ने उम्र छिपाने के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाएं पास की है। पहली बार जब बोर्ड परीक्षा पास की थी, तब जन्मतिथि 30 जुलाई 1995 दर्शाई गई। दोबारा परीक्षा दी तो दस्तावेजों में 15 नवंबर 1996 दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शिकायत पर भर्ती बोर्ड ने समिति गठित कर मामले की जांच कराई। शिकायत सही पाई गई। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सेवा में चयन पर पुलिस उपाधीक्षक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, हुसैनगंज, लखनऊ की पुलिस उपाधीक्षक आसमा माजिद की ओर अछनेरा पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर कसौटी (अछनेरा) निवासी देवेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी अछनेरा डीपी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed