{"_id":"68150000b8fe9e24720aa49a","slug":"park-has-been-improved-with-four-crore-rupees-swings-for-children-along-with-walking-tracks-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: चार करोड़ से संवारा गया ये पार्क...वाॅकिंग ट्रैक के साथ बच्चों के लिए होंगे झूले, ऐसे मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चार करोड़ से संवारा गया ये पार्क...वाॅकिंग ट्रैक के साथ बच्चों के लिए होंगे झूले, ऐसे मिलेगा प्रवेश
Sat, 03 May 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 03 May 2025 12:10 AM IST
सार
आगरा के सुभाष पार्क को नए सिरे से संवारा गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से यहां कार्य कराए गए हैं। ये पार्क बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
पार्क में लगाए गए झूले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सुभाष पार्क को एडीए ने चार करोड़ रुपये से संवारा है। यहां बोटिंग के साथ वॉकिंग ट्रैक, नई लाइटिंग और पुल बनाया गया है, इसके साथ ही कई झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को एमएलसी विजय शिवहरे के साथ एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण में एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि सुभाष पार्क को आकर्षक स्वरूप देने के लिए हरियाली बढ़ाई गई है। बच्चों के लिए एक कोना वाटर पार्क भी होगा, दीवारों पर शहीदों की पेंटिंग बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही पार्क का लोकार्पण कराया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दाैरान पार्क के प्रवेश द्वार को सुंदर बनाने पर जोर दिया। मुख्य द्वार को बदलने और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने एंट्री फ्री करने की जगह 30 रुपये से 50 रुपये महीने तक का पार्क मेंबरशिप कार्ड बनाने पर जोर दिया।