{"_id":"65c0d22d54a2ca5051085b89","slug":"parents-and-two-brothers-murdered-the-girl-buried-body-in-house-police-also-stunned-to-know-the-reason-2024-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने बने कातिल: मां-बाप और दो भाइयों ने किया युवती का कत्ल, घर में दफनाई लाश; वजह जान पुलिस भी सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बने कातिल: मां-बाप और दो भाइयों ने किया युवती का कत्ल, घर में दफनाई लाश; वजह जान पुलिस भी सन्न
Mon, 05 Feb 2024 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:51 PM IST
सार
युवती का कत्ल कर घर में लाश दफना दी गई। मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला कि कातिल कोई और नहीं, बल्कि युवती के माता-पिता और दो भाई हैं। पुलिस ने माता-पिता और एक भाई को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था जो जेल में हैं। वहीं पुलिस ने अब फरार भाई को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का घटनास्थल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मौजेपुर में मां-बाप और दो भाइयों ने युवती की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने कातिल भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। इससे पूर्व पुलिस मां-बाप और एक भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि 20 जनवरी 2023 को थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मौजेपुर निवासी एक युवती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को घर के पास ही एक गड्ढे से बरामद किया था। चौकीदार की तहरीर पर मृतका के परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि मृतका ज्योति के प्रेम प्रसंग की वजह से पिता अशोक यादव, मां रामा देवी, भाई अवनीश यादव, अमित उर्फ कल्लू और अनुज उर्फ भूरे ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव पास ही गड्ढे में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इस मामले में सीओ भोगांव सुनील कुमार और प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने माता-पिता व अन्य परिजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मृतका का एक भाई अनुज उर्फ भूरे पकड़ में नहीं आ सका था। उसे फरार घोषित करने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी गई थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़, स्वाट टीम प्रभारी राधेश्याम यादव की टीम ने आरोपी अनुज उर्फ भूरे को परतापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुणे में कर रहा था सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बहन की हत्या करने के मामले में इनामी अपराधी अनुज उर्फ भूरे महाराष्ट्र भाग गया था। वहां एक सिक्योरिटी एजेंसी में 12 हजार रुपये प्रतिमाह में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने वहां भी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बहन की हत्या करने के मामले में इनामी अपराधी अनुज उर्फ भूरे महाराष्ट्र भाग गया था। वहां एक सिक्योरिटी एजेंसी में 12 हजार रुपये प्रतिमाह में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने वहां भी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था।