{"_id":"66e5dcdbf9b67405940e1a54","slug":"panic-due-to-rumor-of-wild-animal-in-pilgrimage-town-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-120897-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीर्थ नगरी में जंगली जानवर की अफवाह से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीर्थ नगरी में जंगली जानवर की अफवाह से दहशत
Sun, 15 Sep 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में जंगली जानवर (सियार) की अफवाह से दहशत फैल गई। स्टेशन रोड पर गली में शुक्रवार की रात में किसी समय सीसीटीवी में यह जानवर कैद हो गया। सीसीटीवी की वीडियाे फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
तीर्थ नगरी के स्टेशन रोड निवासी रामगोविंद महेरे के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सियार जैसा जानवर दिखाई दिया। सीसीटीवी में जानवर को देखकर परिजन दहशत में आ गए। इसके बाद शोर मचने पर क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। तब तक जानवर नदारद हो गया। सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो गई। बता दें कि तीन दिन पहले ढोलना क्षेत्र के गांव बिरहरा में एक जानवर ने बकरी पर हमला कर दिया था। यह बकरी मर गई थी। ग्रामीण इस जानवर को सियार बता रहे हैं। वन विभाग के पास भी सोरोंजी की यह वीडियो फुटेज पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि जो जानवर सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है, उसकी पूंछ लंबी दिखाई दे रही है। भेड़िया व सियार झुंड में रहते हैं। यह कुत्ता ही लग रहा है। हालांकि फुटेज के आधार पर जानकारी की जा रही है। जानकारी के लिए रात में निगरानी को टीम लगाई जाएगी।