{"_id":"68471d73c63040a590086590","slug":"panic-before-marriage-announcement-of-murder-of-bride-and-groom-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-138810-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी से पहले दहशत, दूल्हा-दुल्हन की हत्या का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी से पहले दहशत, दूल्हा-दुल्हन की हत्या का एलान
Mon, 09 Jun 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी से ठीक पहले उसके परिवार को धमकी मिली है। युवती की बरात आज आनी है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने दूल्हे के परिवार को फोन पर धमकी दी है कि अगर बरात गांव में आई, तो दूल्हा और दुल्हन दोनों को गोली मार देंगे। इसके बाद युवती और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि फोन करने वाले गांव के ही हैं। उन्होंने दूल्हा पक्ष को फोन कर दावा किया कि उनके युवती के साथ संबंध हैं और अगर बरात आई, तो वे दूल्हा और दुल्हन को गोली मार देंगे। दूल्हा पक्ष ने धमकी भरे कॉल के बारे में गांव के रहने वाले अमन से बात की, तो अमन और उसके परिवार के सदस्यों अवनीश, अतुल और शालजा ने गाली-गलौज की, अमन ने साफ धमकी दी कि अगर बरात आई तो दूल्हा-दुल्हन को गोली मार दी जाएगी।
पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अमन, अवनीश, अतुल और शालजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।