फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkuian-Shahganj road will be closed for five days from today diversion done

Agra: पंचकुइयां-शाहगंज मार्ग पांच दिन के लिए आज से होगा बंद, किया गया डायवर्जन

Thu, 01 Feb 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 10:19 AM IST
सार

पंचकुइयां-शाहगंज मार्ग पांच दिन के लिए बंद किया जा रहा है। यहां पर पुलिस डायवर्जन कर वाहन निकालेगी। रेलवे अंडरपास की मरम्मत की वजह से डायवर्जन लागू किया गया है।  
 

विज्ञापन
Panchkuian-Shahganj road will be closed for five days from today diversion done
डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

पंचकुइयां-शाहगंज मार्ग बृहस्पतिवार से पांच दिन के लिए बंद होगा। इस मार्ग पर रेलवे अंडरपास की मरम्मत शुरू होगी। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तित किया है। वाहनों को पंचकुइयां मार्ग से जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार और पुलिस लाइन से रूई की मंडी की तरफ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि शाहगंज-पंचकुइयां मार्ग पर राधा बल्लभ स्कूल के पास रेलवे अंडरपास है। बृहस्पतिवार से अंडरपास पर गार्डर बदलने का कार्य रेलवे की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए क्रेन और अन्य उपकरण लाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। पंचकुइयां से किसी भी वाहन को शाहगंज बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन जीआईसी मैदान से होते हुए कोठी मीना बाजार, सोरों कटरा, साकेत कालोनी चौराहे से होकर निकलेंगे। इसी के साथ जिन लोगों को रूई की मंडी की तरफ जाना है, वह पुलिस लाइन से होकर निकल सकेंगे। इसी तरह शाहगंज की तरफ से भी पंचकुइयां की ओर किसी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। वाहन सोरों कटरा और रूई की मंडी मार्ग की तरफ से निकले। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा पर खराब हुआ ट्रक
सिकंदरा चौराहे पर बुधवार शाम को गुरुद्रारा गुरु का ताल की तरफ से जा रहा ट्रक खराब हो गया। इससे जाम लगने लगा। सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची। ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस कार्य को कराने में पुलिस को तकरीबन 2 घंटे लग गए। इससे हाईवे की एक लेन बाधित रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed