फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Parikrama along with Sankirtan of Hari Naam

Agra News: हरि नाम का संकीर्तन के साथ लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Thu, 09 Nov 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama along with Sankirtan of Hari Naam
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा ने पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया। रमा एकादशी के अवसर पर बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरि की पौड़ी के वराह घाट पहुंचे। गंगा में स्नान कर वराह मंदिर में पूजा अर्चना की। परिक्रमा यात्रा सुबह 7 बजे से शुरू हुई। श्रद्धालु ढोलक मंजीरा बजाते हुए हरि नाम का संकीर्तन करते परिक्रमा पथ पर आस्था के पग बढ़ाते चलते रहे। परिक्रमा संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया कि इस दिन व्रत रखकर शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा करने से मां लक्ष्मी ऐश्वर्य, कीर्ति, धन, समृद्धि से परिपूर्ण रहने का आशीर्वाद देती हैं। शाम को भगवान विष्णु की विशेष पूजा कर गीता पाठ करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित सूर्य कुंड, सीतारामजी मंदिर, सिद्ध पीठ बटुकनाथ, चंद्रकूप , 84 घंटे वाली मैया, बाछरु देव, सिंगल वाले महाराज, भागीरथी गुफा, वनखंडेश्वर महादेव, करुआदेव आदि मंदिरों में पहुंचकर भजन कीर्तन किए। पंचकोसी परिक्रमा में मुख्य रूप से परिक्रमा खंड संयोजक योगेश उपाध्याय, शिवानंद उपाध्याय, शिव बेंदेल आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed