फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkalyanak Festival: Livestock will be saved by adopting vegetarianism: Muniraj

पंचकल्याणक महोत्सवः शाकाहार अपनाने से पशुधन बचेगाः मुनिराज

Thu, 18 Nov 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak Festival: Livestock will be saved by adopting vegetarianism: Muniraj
पंचकल्याणक महोत्सव: शौरीपुर से बाह तक निकली भगवान नेमिनाथ की बारात, झूमे , नाचे श्रद्धालु, यमुना क? - फोटो : Agra Dehat
बाह। पंचकल्याणक महोत्सव में बुधवार को शौरीपुर से बाह तक भगवान नेमिनाथ की बरात निकाली गई। बरात में भगवान नेमिनाथ के चचेरे भाई कृष्ण और बलदाऊ भी रथों में सवार थे। इस दौरान श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखे। प्रवचन में मुनिराज विहसंत सागर ने लोगों से शाकाहार अपनाने की सीख दी। कहा कि इससे पशुधन बचेगा, गायों की रक्षा होगी।
विज्ञापन

बाह में प्राचीन पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन भगवान नेमिनाथ की बरात का आयोजन हुआ। चार बैंड बाजों और 12 रथों के साथ निकली बरात का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। और आरती कर स्वागत किया गया। समापन पर उत्सव का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुनिराज विहसंत सागर ने कहा कि पशुओं के वध की छोटी सी घटना को देखकर भगवान नेमिनाथ ने वैराग्य अपना लिया था। लोगों से सात्विक और शाकाहार अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक पक्षालिका सिंह, गाजियाबाद के जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्मू प्रसाद जैन, चेयरमैन सुनील बाबू का आयोजन समिति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में भगवान नेमिनाथ के तप कल्याणक का मंचन किया गया। इसमें बरात निकलने , पशु वध का क्रंदन देखने और दूल्हे का चोला उतारकर वैराग्य के लिए गिरनार पर्वत की ओर जाने और दूल्हे के वैरागी होने की सूचना पर जूनागढ़ की राजकुमारी राजुल के गिरनार पहुंचने और साध्वी का जीवन जीने का संकल्प लेना दर्शाया गया।

महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई 81 प्रतिमाओं का आचार्य अजीत शास्त्री ने संस्कार कराया। प्रतिमाओं की सजावट, सौंदर्य को उतारा गया। उसके बाद दीक्षा संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed