फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchhi Petha was being prepared in dirt

गंदगी में बनता मिला पंछी पेठा, सौ किलो फिकवाया

Tue, 06 Nov 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Panchhi Petha was being prepared in dirt
पंभी पेठा निर्माण इकाई में फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के पेठे का प्रतिष्ठित ब्रांड पंछी पेठा बेहद गंदगी में बनते हुए मिला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सिकंदरा इंड्रस्ट्रियल एरिया स्थित पंछी पेठा की निर्माण इकाई पर छापा मारा। कर्मचारी चप्पल पहनकर पेठा बनाने में जुटे थे। जंग लगे वारदाना में पेठा रखा जा रहा था। टीम ने 100 किलो पेठा नष्ट करवाया। तीन नमूने जांच को भेजे गए हैं। निर्माण कार्य रुकवाते हुए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


टीम को गोदाम में बेहद गंदगी मिली। जंग लगे कंटेनर में पेठा रखा हुआ था। फर्श टूटा हुआ था, नालियां चोक थीं, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। छत से प्लास्टर झड़ रहा था। पास में ही वेस्ट पड़ा था, जिसमें बदबू आ रही थी। कर्मचारी गंदे कपड़े पहने हुए थे। इनका स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट भी नहीं मिली। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अजय जैसवाल ने कारोबारकर्ता सुरेश गोयल को जमकर फटकार लगाई। कहा कि प्रतिष्ठित पेठा ब्रांड होने के बावजूद इस हाल में बनाया जा रहा है। उनके निर्देश पर टीम ने केसर पेठा, दूध और केसर का नमूना भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि पंछी पेठा के निर्माण इकाई में साफ-सफाई चौपट हाल में मिली। कंटेनर तक गंदे और जंग लगे हुए थे। कर्मचारी चप्पल पहनकर पेठा बना रहे थे। कार्य रुकवाते हुए संचालक को नोटिस दिया है। निर्माण कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर सिंह, गुंजन शर्मा, अवधेश पाराशर रहे। 

ये होने चाहिए थी व्यवस्था: 

Panchhi Petha was being prepared in dirt
पंक्षी पेठा के सैंपल लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

- कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट
- खाद्य सामग्री बनाने में स्टील से बना वारदाना 
- फर्श पर टाइल्स और छत पर प्लास्टर होना चाहिए
- निर्माण इकाई में एग्जॉस्ट की व्यवस्था।
- निर्माण से दूर वेस्ट होना चाहिए

ब्रजभोग मिष्ठान से लिए नमूने
एफएसडीए की टीम ने ब्रजभोग मिष्ठान खंडेलवाल धर्मशाला मोती कटरा पर छापा मारा। यहां भी गंदगी मिली। खाद्य सामग्री ढकी हुई नहीं थी, इस पर मक्खी भिनभिना रही थीं। कर्मचारी एप्रिन नहीं पहने हुए थे। पास में ही वेस्ट पड़ा हुआ था। टीम ने यहां से चांदी बर्क, केसर लड्डू, खोआ का नमूना लिया। भागूपुर एत्मादपुर स्थित पवन कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी और फतेहपुर सीकरी से काजू बर्फी का नमूना भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed