{"_id":"6166c2818ebc3e25e07bd379","slug":"panchayat-sahayak-recruitment-in-kasganj-310-get-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज पंचायत सहायक भर्ती: 310 पंचायत सहायकों की सूची जारी, नियुक्ति के लिए करनी पड़ी लंबी प्रतीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज पंचायत सहायक भर्ती: 310 पंचायत सहायकों की सूची जारी, नियुक्ति के लिए करनी पड़ी लंबी प्रतीक्षा
Wed, 13 Oct 2021 06:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:40 PM IST
सार
कासगंज में 432 ग्राम पंचायतें हैं, अभी 113 पंचायत सहायकों की नियुक्ति नहीं की गई है। कई स्थानों से शिकायतें आईं थीं जिसके कारण यहां की जांच कराई जा रही है। बता दें कि 5411 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत कासगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए विभाग ने 310 ग्राम पंचायतों की पहली सूची जारी कर दी है। जबकि 113 पंचायत सहायकों की नियुक्ति में भी भी पेच फंसा हुआ है। विभाग इन ग्राम पंचायतों की मेरिट सूची की जांच करा रहा है।
विज्ञापन
जनपद में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में नियुक्त होने वाले पंचायत सहायकों के लिए 5411 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए। विभाग ने इन आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायातों को भेज दिए ताकि वे मेरिट सूची तैयार करके चयनित पंचायत सहायक का अनुमोदन कर जिला पंचायतराज विभाग को भेज दें ताकि पंचायतराज विभाग जिला की सूची जारी कर सके। विभाग को 10 सितंबर तक इस सूची को जारी करना था, लेकिन मेरिट में गड़बड़झाला सामने आने के बाद मामला उलझ गया।
विज्ञापन
शिकायतों को निपटाने की बनाई योजना
विभाग ने जिन ग्राम पंचायतों में कोई शिकायत नहीं मिली उनकी सूची को 28 सितंबर को जारी करने की योजना बनाई, लेकिन सीडीओ ने रोक लगा दी तथा सभी ग्राम पंचायतों की मेरिट सूची तलब कर ली। जिससे पंचायत सहायक बनने का सपना संजोए आवेदक निराश हो गए। सीडीओ से हरी झंडी मिलने के बाद विभाग ने पहली सूची जारी कर दी है। जिन ग्राम पंचायतों की सूची जारी हो गई है उनमें तैनात हुए पंचायत सहायकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई थी उनकी सूची जारी कर दी गई है। जिन पंचायतों में शिकायतें आई हैं उनकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।