फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat elections: Provisional reservation list released, 191 posts of head unreserved

पंचायत चुनाव: अनंतिम आरक्षण सूची जारी, प्रधान के 191 पद अनारक्षित

Sat, 20 Mar 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Provisional reservation list released, 191 posts of head unreserved
मैनपुरी। नए शासनादेश के तहत तैयार की गई पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची शनिवार को सुबह ही जारी कर दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस सूची को विकास भवन में चस्पा कराने के साथ ही ब्लॉकों पर भी चस्पा कराने के आदेेश दिए हैं। विशेष रूप से ग्राम प्रधान के पद का आरक्षण जानने के लिए लोग विकास भवन पहुंचते रहे। कुल 549 ग्राम प्रधानों के पद में से 191 पद अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 549 ग्राम पंचायतों, 761 क्षेत्र पंचायतों, 30 जिला पंचायत सदस्यों, नौ ब्लॉक प्रमुख और 6967 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए अनंतिम आरक्षण सूची शनिवार को जारी हुई। उच्च न्यायालय के आदेश पर नए शासनादेश के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से अनंतिम आरक्षण सूची तैयार की गई। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के अनुमोदन के बाद शनिवार को सुबह ही अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

इसे विकास भवन और ब्लॉकों पर चस्पा कराया गया, जहां लोगों की भीड़ लगी रही। ग्राम प्रधान के पद को लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक थी। जिले ग्राम प्रधान के कुल 549 पदों से 358 पद वर्गवार आरक्षित किए गए हैं। 191 पद अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षित किए पदों में 91 पद महिला के लिए, 54 पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए और 41 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 98 और अनुसूचित जाति के लिए 74 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से ही शुरू हुआ आपत्तियां लेने का काम
इस बार अनंतिम आरक्षण सूची तैयारी करने से लेकर अंतिम आरक्षण सूची तक की प्रक्रिया के लिए शासन ने बहुत कम समय दिया है। इसी के चलते अनंतिम आरक्षण सूची चस्पा होने के बाद शनिवार से ही आपत्तियां ली जाने लगीं। 23 मार्च तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और ब्लॉकों पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 25 मार्च तक इनका निस्तारण कराते हुए 26 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।

नए शासनादेश के तहत अनंतिम आरक्षण सूची जिलाधिकारी के आदेश पर जारी कर दी गई है। लोगों के लिए इसे विकास भवन और ब्लॉक में चस्पा कराया गया है। 23 मार्च तक लोग इस पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed