फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat elections ended, challenge in front of police

पंचायत चुनाव खत्म, पुलिस के सामने चुनौती बरकरार

Wed, 05 May 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections ended, challenge in front of police
कासगंज। पंचायत चुनाव भले ही खत्म हो गया है, लेकिन पुलिस के सामने चुनौती बरकरार है। पुलिस इस चुनौती को स्वीकार भी कर चुकी है। पुलिस की टीमें गांव गांव पहुंच रही हैं और समर्थकों एवं प्रत्याशियों की मंशा भांप रही हैं। कारण मतगणना के बाद से कई गांव में तनाव के हालात दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की सरकार का गठन हो गया है। चुनाव परिणामों के बाद ग्राम पंचायतों में जीते और हारे हुए कई प्रत्याशियों के बीच तनाव जैसी स्थिति है। बुधवार को ग्राम पंचायत गुरहना में दो पक्ष आमने-सामने आए। देर रात हयातगढ़ी में संघर्ष हुआ और भी कई गांव ऐसे हैं जहां स्थिति तनाव जैसी हो सकती है। मतगणना के बाद से ग्राम पंचायतों में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की चुनौती कम नहीं की है। पुलिस की टीमें लगातार ग्राम पंचायतों में नजर बनाए हुए हैं। संबंधित हलका इंचार्ज अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अपने मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों को दे रहे हैं। जिससे कोई विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें दे।
विज्ञापन

वर्जन-
- सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणकरते रहें। सभी पीआरवी गाड़ियों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंवर अनुपम सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed