By-election: आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए 4 अगस्त को मतदान, चुनाव कार्यक्रम हुआ जारी
जिलाधिकारी आगरा ने पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। 20 जुलाई को नामांकन होगा और 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पंचायत के रिक्त 38 पदों के लिए 20 जुलाई को नामांकन और 4 अगस्त को मतदान होगा। केवल ग्राम पंचायत सदस्य के 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए अप्रैल 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बृहस्पतिवार को उपचुनाव कार्यक्रम जारी किया। बताया कि रिक्त पदों के क्षेत्रों में मुनादी कराई जाएगी। नामांकन पत्र क्षेत्र पंचायत कार्यालय या ब्लॉक पर जमा होंगे। जिन क्षेत्र में चुनाव है, उनसे संबंधित कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनावी प्रक्रिया होगी।
ये हैं कार्यक्रम
- नामांकन: 20 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
- नामांकन पत्रों की जांच: 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से
- नाम वापसी: 22 जुलाई सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक
- चुनाव चिह्न आवंटन: 22 जुलाई को 3 बजे के बाद
- मतदान: 4 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
- मतगणना: 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से