फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat assistant resigned, still no new recruitment was done

Agra News: पंचायत सहायक ने दिया इस्तीफा, फिर भी नहीं निकाली नई भर्ती

Tue, 18 Jun 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant resigned, still no new recruitment was done
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के कई पद रिक्त हो गए हैं। इसके चलते शासन ने खाली पदों पर भर्ती करने का आदेश दिया है। आदेश के बाद भी विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत सजावारपुर में आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। कई बार प्रयास के बाद भी जब आवेदन नहीं लिए गए तो आवेदक ने डीएम और मुख्यमंत्री को मामले की शिकायत की है। जिम्मेदारों की हठधर्मिता से आवेदन का समय भी निकला जा रहा है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत सजावारपुर में पंचायत सहायक के पद पर तैनात सोनी कुमारी द्वारा छह माह पहले ही इस्तीफा दे दिया गया था। उन्होंने शिक्षक के पद पर चयन होने के बाद ये इस्तीफा दिया था। इसके चलते पद रिक्त हो गया था। इसकी सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी एक शिकायत के जवाब में दी थी। साथ ही ये भी लिखित दिया था कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर खाली पद पर आवेदन लेकर नवीन तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

अब शासन के आदेश पर खाली पदों पर पंचायत सहायकों की भर्ती की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी सजावारपुर में आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इसी मामले में ग्राम पंचायत के नगला नधा निवासी मंजीत सिंह ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायत भी की है। उन्होंने बताया कि रिक्त पद होने के बाद भी जानबूझकर मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून से आवेदन शुरू होने के बाद भी कहीं भी आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इससे समय बीतता जा रहा है। वहीं जब वे एडीओ पंचायत से मिलने गए तो उन्होंने आवेदन लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के नाम शासन की सूची में हैं, केवल उनके ही आवेदन लिए जाएंगे। अब मामले की शिकायत होने के बाद मामला उच्चाधिकारियों के सामने भी पहुंच गया है। ऐसे में पंचायत राज विभाग की लचर कार्यशैली सबसे सामने आ गई है।
अगर जांच हो गई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय है।



15 से 30 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पंचायत सहायकों के पदों के लिए 15 जून से आवेदन लेने शुरू किए जा चुके हैँ। 30 जून तक ग्राम पंचायत पर स्थापित पंचायत सचिवालय, एडीओ पंचायत कार्यालय और डीपीआरओ कार्यालय पर आवेदन जमा किया जा सकेगा। इसके बाद सभी आवेदन एकत्रित कर ग्राम पंचायत को ही भेज दिए जाएंगे। 30 जून के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर जल्द ही कोई निर्णय न लिया गया तो ये पद रिक्त ही रह जाएगा। इससे ग्राम पंचायत के कार्य भी प्रभावित होंगे।



अगर पद रिक्त है तो उसके आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत में तैनात सचिव और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया जाएगा। रिक्त पदों पर हर हाल में भर्ती कराई जाएगी। - तुलसीराम विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed