{"_id":"673c8dd8caa0c4dc890c626e","slug":"paid-more-than-the-work-done-rights-of-village-head-dhadhaus-seized-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-127421-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार्य से अधिक किया भुगतान, ग्राम प्रधान ढढौस के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार्य से अधिक किया भुगतान, ग्राम प्रधान ढढौस के अधिकार सीज
Tue, 19 Nov 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
कार्य से अधिक किया भुगतान, ग्राम प्रधान ढढौस के अधिकार सीज
- 9 कार्यों में 6.90 लाख रुपये का किया गया था फर्जीवाड़ा, डीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर भुगतान ग्राम प्रधान और सचिव अपनी जेबें भर रहे हैं। ऐसे ही एक मामला विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत ढढौस में सामने आया है। यहां कार्यों से अधिक भुगतान कर धनराशि का गबन किया गया। जांच में पुष्टि होने पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं।
ग्राम पंचायत ढढौस में विकास कार्यों में फर्जीवाड़े की शिकायत ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर की थी। मामले की जांच उपायुक्त श्रम एवं रोजगार श्वेतांक पांडेय ने 5 अक्तूबर 2024 को की थी। इसमें 9 कार्यों में वास्तविक कार्य की अपेक्षा अधिक भुगतान किया गया था। इसमें सभी नौ कार्य मनरेगा के तहत नाली खुदाई, सोकपिट निर्माण और चकमार्ग निर्माण के थे। सभी में ग्राम प्रधान और सचिव ने फर्जीवाड़ा किया था। कुल 9 कार्यों में वास्तविक कार्य के सापेक्ष 690580 रुपये का अधिक भुगतान किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान ढढौस रेनू देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है।
इन कार्यों में अधिक हुआ भुगतान
रामप्रकाश के खेत से बदन सिंह के खेत तक नाला खुदाई कार्य में 35562 रुपये, सोकपिट निर्माण प्रशांत के घर के पास और गीतेश के घर के पास में 639-639 रुपये,अनिल के खेत से कच्ची सड़क तक नाली खुदाई कार्य में 16400 रुपये,पक्की सड़क से सोनपाल के खेत तक नाली खुदाई कार्य में 125933 रुपये, राजेंद्र के खेत से जयवीर के खेत तक नाला खुदाई कार्य में 142199 रुपये, नहर से नदी तक नाला खुदाई कार्य में 36460 रुपये, विशंभर के खेत से स्कूल तक चक मार्ग कार्य में 169218 रुपये और श्री नवाब के घर से मंशाराम के खेत तक चक मार्ग निर्माण कार्य में 163530 रुपये का अधिक भुगतान किया गया।
विज्ञापन
अपर मुख्य अधिकारी करेंगे जांच
डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के बाद जांच के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ओमप्रकाश सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। वे ग्राम प्रधान को सुनवाई का अवसर देते हुए जांच पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
लगातार चौथी कार्रवाई से खलबली
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ग्राम पंचायतों में होने वाले घोटालों पर बेहद सख्त हैं। ग्राम प्रधान के अधिकार सीज किए जाने की ये चौथी कार्रवाई है। इससे पहले ग्राम प्रधान नौनेर, ग्राम प्रधान परशुरामपुर और ग्राम प्रधान भांती के भी अधिकार सीज किए जा चुके हैं। साथ ही इन मामलों में दोषी चार ग्राम विकास अधिकारी भी निलंबित हो चुके हैं।