फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy crop was taken and taken influenced

Agra News: धान की फसल काट कर ले गए रसूखदार

Sat, 28 Oct 2023 07:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Oct 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop was taken and taken influenced
करहल। गांव नगला रामफल में एक किसान के खेत में खड़ी धान की फसल को रसूखदार काट कर ले गए। पीड़ित किसान राम ऋषि ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसने अपने खेत में धान की फसल की थी। शनिवार की सुबह गांव अल्लीपुर निवासी रसूखदार लोग खेत पर आए और गुंडागर्दी के बल पर उसकी फसल को काट कर ले गए। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने युवक को पीट कर किया घायल
करहल। गांव नगला पेटा में एक युवक को आरोपी पिता-पुत्र ने लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित राम प्रकाश ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह घर पर था। तभी आरोपी पिता-पुत्र वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed