Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC Personnel Sentenced to 10 Years in Wife's Dowry Death Case

पीएसी जवान को 10 साल का कारावास: दहेज के लिए पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुना दी सजा; जुर्माना भी लगाया

Wed, 25 Nov 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

आगरा की अदालत ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या के मामले में पीएसी कर्मी पति को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साक्ष्यों के अभाव में ससुर और दो अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
 

विज्ञापन
PAC Personnel Sentenced to 10 Years in Wife's Dowry Death Case
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद जिस घर में युवती ने अपना जीवन बिताने के सपने देखे, वहीं दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली। मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई। अपर जिला जज-10 प्रदीप कुमार ने साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और मृतका की मेडिकोलीगल रिपोर्ट के आधार पर पीएसी कर्मी पति को दोषी पाते हुए 10 साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन


थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नरई निवासी अरुण कुमार ने तहरीर दी थी। इसके मुताबिक 29 अक्तूबर, 2009 को उन्होंने अपनी बहन शशि की शादी फिरोजाबाद निवासी यशोवर्धन उर्फ सोनू के साथ की थी। वह 15वीं वाहिनी पीएसी के सरकारी आवास ताजगंज में रहता था। आरोप है कि बहन का पति और अन्य ससुरालीजन वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। बहन पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


बाद में समझौते के बाद ससुरालीजन उसे वापस ले गए। 29 सितंबर, 2015 को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने बहन के पति यशोवर्धन उर्फ सोनू, ससुर रमेश चंद, सास लक्ष्मी देवी, ममिया ससुर उदयवीर और चंद्रशेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अभियोजन की तरफ से वादी, चिकित्सक डॉ. संजीव लवानियां, तत्कालीन एसडीएम रविशंकर, तत्कालीन एएसपी असीम चौधरी, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव कुमार और उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह गवाही के लिए पेश किए गए। बचाव पक्ष की ओर से भी तीन गवाह अदालत में पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने साक्ष्यों और अभियोजन के तर्कों के आधार पर पति यशोवर्धन उर्फ सोनू को दोषी करार दिया। वहीं, साक्ष्य के अभाव में ससुर रमेश चंद, ममिया ससुर उदयवीर और चंद्रशेखर को दोषमुक्त कर दिया। सास लक्ष्मी देवी की मौत हो जाने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed