Mainpuri: महिला अधिवक्ता से फेसबुक पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, पीएसी के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर महिला अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने पीएसी के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपरी में एक महिला अधिवक्ता के साथ पीएसी के सिपाही ने शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने के बाद पीड़ित महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वर्तमान में शहर की एक कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती है। उसने बताया कि कुछ समय पहले वह जब एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी, तब फेसबुक पर प्रियांशू पुरोहित की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। प्रियांशू आगरा के तिलपुरा जैतपुर कलां का रहने वाला है।
Etah Double Murder: प्रेमिका और उसके पिता की हत्या करने के बाद बोला प्रेमी- शक में गलती हो गई
बातचीत के दौरान 22 नवंबर 2020 को उसने चैटिंग के दौरान बताया कि वह पीएसी 43वीं वाहिनी एटा में तैनात है। एक जनवरी 2021 को मैनपुरी आने के बाद उसे करहल चौराहा पर मिलने के लिए बुलाया। सहेली के साथ वह मिलने के लिए गई तो शादी का वादा कर उसके साथ कई फोटो खींच लिए।
फोटो वायरल करने की दी धमकी
कुछ दिन फिर से मिलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसकी फोटो आदि वायरल करने की धमकी दी। जून माह में एक रेस्टोरेंट पर मुलाकात हुई। शादी की बात कहते हुए मां से मुलाकात कराई तो कहा कि नवंबर में उसके भाई की शादी हो जाएगी। तब वह भी शादी कर लेगा।
फरवरी 2022 को चुनाव के दौरान प्रियांशु की ड्यूटी मैनपुरी लग गई। छह फरवरी को वह उसे कमरे पर ले गया और नशीले कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। अगले दिन कहा कि वह शादी करेगा। इसके बाद से ही वह शादी की बात पर टालमटोल करने लगा।
जब उससे संपर्क किया तो युवती की मां और बहनोई को भगा दिया। उसे वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा। जब पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं कि तो उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।