फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen Shortage In Agra Increased Ambulance Fare

झारखंड में बंद ऑक्सीजन प्लांट ने बढ़ाई ताजनगरी के मरीजों की मुसीबतें, किल्लत से बढ़ा एंबुलेंस का किराया

Thu, 10 Sep 2020 10:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Sep 2020 10:52 AM IST
सार

एंबुलेंस ऑनर्स-चालक एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि सिसौदिया ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर तीन गुने दामों पर खरीदना पड़ रहा
है। मरीज से ऑक्सीजन के बढ़े दामों को किराए में जोड़कर लेेना मजबूरी है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से 30 एंबुलेंस चलानी बंद कर दी
हैं।
 

विज्ञापन
Oxygen Shortage In Agra Increased Ambulance Fare
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

ऑक्सीजन की किल्लत के कारण शहर में 30 से अधिक एंबुलेंस बंद हो गई हैं। इनके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल पाए थे। इतना ही नहीं। किल्लत के कारण ऑक्सीजन महंगी मिलने के कारण एंबुलेंस का किराया भी 20 से 30 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत पहले से ही है।
विज्ञापन


जिले में 450 एंबुलेंस हैं, एक एंबुलेस में रोजाना चार से पांच सिलिंडर की खपत है, लेकिन इनको दो-तीन ही मिल पा रहे हैं। इस पर एंबुलेंस चालकों ने दो से तीन रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस ऑनर्स-चालक एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि सिसौदिया ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर तीन गुने दामों पर खरीदना पड़ रहा है। मरीज से ऑक्सीजन के बढ़े दामों को किराए में जोड़कर लेेना मजबूरी है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से 30 एंबुलेंस चलानी बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबरें-  
राहत की खबरः कोरोना महामारी के बीच नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, दो जेनरेटर खरीदेगा एसएन मेडिकल

आगराः कोरोना महामारी के बीच कैंसर-हृदय रोगियों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत, ढाई गुना बढ़ी मांग




 

दो हजार रुपये अधिक देकर पांच घंटे बाद मिली एंबुलेंस : जितेंद्र शर्मा
इंद्रपुरी निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके साढ़ू को अटैक पड़ गया, जिनको भगवान टॉकीज चौराहा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 14 हजार रुपये में एंबुलेंस बुक कराई, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में पांच घंटे लग गए, दो हजार रुपये और देने पर एंबुलेंस से मरीज को लेकर गए।

मरीजों को अस्पताल ले जाने में हो रही देरी
ऑक्सीजन की कमी होने पर एंबुलेंस ऑनर्स-चालक एसोसिएशन ने खंदारी में बैठक की, इमसें जिलाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने बताया कि हाई सेंटर में मरीज ले जाने के लिए एंबुलेंस में तीन-चार सिलिंडर अतिरिक्त रखने होते हैं, लेकिन ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी से मरीजों को शिफ्टिंग में देरी हो रही है। काफी समय ऑक्सीजन के इंतजाम में लग रहा है। इस दौरान ताराचंद्र राठौर, सतेंद्र यादव, गौरव चौहान, रमाशंकर, दीपू सिंह मौजूद रहे।

डेढ़ गुनी कीमत पर खरीद रहे ऑक्सीजन
ऑक्सीजन गैस वितरक यूनीवर्सल गैस कंपनी के मैनेजर देवेश गौतम ने बताया कि ऑक्सीजन निर्माण प्लांट से ही ऑक्सीजन महंगी मिल रही है। खपत अधिक होने के कारण हमें भी डेढ़ गुना कीमत देनी पड़ रही है।
 

हर दिन 1200 सिलेंडर की खपत
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया शहर में छह ऑक्सीजन सिलेंडर के सप्लायर हैं। 1500 सिलेंडर प्रति दिन क्षमता है। हर दिन करीब 1200 सिलेंडर ऑक्सीजन की खपत है। एक सिलेंडर करीब 300 रुपये कीमत है, जो किल्लत के कारण अब 400 से 500 रुपये हो गई है।

एक मरीज पर चाहिए 3 सिलेंडर
एक बड़े सिलेंडर में सात क्यूबिक मीटर गैस आती है। 24 घंटे में एक मरीज पर तीन सिलेंडर खर्च हो जाते हैं। सबसे ज्यादा जरूरत सांस रोगी और आईसीयू में भर्ती मरीजों को पड़ती है। एक अस्पताल में औसतन हर दिन 25 से 30 सिलेंडर की मांग है।

शासन स्तर पर चल रहे हैं प्रयास : डीएम
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि वह ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए लगातार शासन के संपर्क में हैं। प्राथमिकता पर इसका समाधान कराए जाने केप्रयास चल रहे हैं। आपूर्ति बहाल होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड के बोकारो जिले में ऑक्सीजन प्लांट है। वहीं से आगरा समेत समूचे प्रदेश में लिक्विड ऑक्सीजन सप्लाई होती है। इसे छोटे और बड़े दो तरह के सिलेंडरों में भरकर अस्पतालों में बेचा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed