{"_id":"60e6def28ebc3e30e72cc0b3","slug":"oxygen-plant-not-starts-after-30-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैसे लड़ेंगे तीसरी लहर से: समय सीमा खत्म, तैयार नहीं हो पाए आगरा के ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे लड़ेंगे तीसरी लहर से: समय सीमा खत्म, तैयार नहीं हो पाए आगरा के ऑक्सीजन प्लांट
Thu, 08 Jul 2021 04:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:48 PM IST
सार
एसएन में मेडिसिन विभाग और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में प्लांट का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। एसएन में इमरजेंसी में बन रहे प्लांट और जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। जबकि इनका निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा होना था।
विज्ञापन
आगरा के जिला अस्पताल में अधूरा पड़ा ऑक्सीजन प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की तीसरी लहर इसी महीने के अंत से शुरू होने की आशंका है, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने का कार्य धीमा चल रहा है। एसएन में मेडिसिन विभाग और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में प्लांट का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। एसएन में इमरजेंसी में बन रहे प्लांट और जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। जबकि इनका निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा होना था।
विज्ञापन
15 जुलाई तक दो प्लांट का पूरा होगा काम
15 जुलाई तक इमरजेंसी में ऑक्सीजन, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बाकी के भी निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य
विज्ञापन
मशीनों का सेटअप लगा 10 दिन में पूरा होगा काम
प्लांट का मशीनों का पूरा सेटअप लग गया है, ट्रांसफार्मर भी लग गया। सात से दस दिन में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - डॉ. एके अग्रवाल, एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
निर्माण कार्य की स्थिति
एसएन इमरजेंसीः एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन बनेगी। इसके लिए जेनरेटर और मशीनें आ गई हैं। निर्माण कार्य अधूरा है।
जिला अस्पतालः 500 लीटर एक मिनट मे ऑक्सीजन बनेगी, इसका प्लांट लग गया है। ट्रांसफार्मर भी लग गया, पाइप लाइन का कार्य चल रहा है।
देहात में पूरा हुआ काम
सैंया सीएचसीः इसकी क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट की है। आइसोलेशन वार्ड के लिए कनेक्टविटी कर दी है।
खंदौली सीएचसीः क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। यह बनकर तैयार हो गया है। इसका उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उद्घाटन भी कर दिया है।
एसएन में लगेगा एक और 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट
आगरा। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी न रहे, इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट तैयार होगा। अगले सप्ताह से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्वीकृत हो गया है। इससे हवा से ऑक्सीजन बनाई जाएगी। यह प्लांट कोविड अस्पताल के पास बनाया जाएगा।
ऑक्सीजन के तीन प्लांट पहले से ही तैयार हो रहे हैं। इससे तीसरी लहर में जरूरत पर अन्य मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की भी आपूर्ति की जा सकेगी। इससे एसएन में 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने के चार प्लांट हो जाएंगे। इनमें से तीन का निर्माण चल रहा है। ऐसे में इन चारों से 4000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाई जा सकेगी। इससे कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
प्रभारी जी...102 दिन बाद आई ‘ऑक्सीजन’ की याद, संक्रमण की लहर थमने के बाद भी नहीं बने सरकारी ऑक्सीजन के प्लांट