फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Owl Smuggling Threat On Diwali Forest Department Highalert In Chambal Sanctuary

हाईअलर्ट: दिवाली पर उल्लुओं की तस्करी का खतरा, बीहड़ में वन विभाग की कड़ी चौकसी

Thu, 12 Nov 2020 07:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Nov 2020 07:30 AM IST
सार

रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि चंबल के पुराने पेड़ों और कंदराओं में मौजूद उल्लू की तलाश में तस्करों के आने की संभावना के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उल्लू के विचरण वाले इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Owl Smuggling Threat On Diwali Forest Department Highalert In Chambal Sanctuary
owl - फोटो : Social Media

विस्तार

दिवाली पर उल्लू की तस्करी की आशंका देखते हुए वन विभाग ने चंबल सेंक्च्युअरी क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। अंधविश्वास के चक्कर में पिछले सालों में त्योहार पर उल्लू की बलि चढ़ाए जाने के मामले हो चुके हैं। तंत्रमंत्र के नाम पर बलि चढाने के लिए चंबल की कंदराओं में उल्लू की तलाश के लिए तस्करों के सक्रिय होने की आशंका है। बीहड पट्टी के ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ तस्करों पर भी वन विभाग नजर रख रहा है। चेताया है कि उल्लू पकड़ने वाले को  जेल भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


हर साल दिवाली पर तांत्रिक तंत्र मंत्र में उल्लू की बलि से सम्पन्नता का अंधविश्वास फैलाते हैं। इसके लिए वजन, आकार, रंग, नाखून पंख के आधार पर उल्लू की कीमत दी जाती है। लाखों में बिकने वाले उल्लू की तस्करी के लिए चंबल क्षेत्र में हर साल तस्कर सक्रिय होते है। वन अधिनियम के तहत उल्लू संरक्षित प्रजाति है। शिकार दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला: अदालत में पक्षकार बनने के लिए आए दो प्रार्थना पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि चंबल के पुराने पेड़ों और कंदराओं में मौजूद उल्लू की तलाश में तस्करों के आने की संभावना के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उल्लू के विचरण वाले इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्थान से सटे रेहा से लेकर इटावा से लगे उदयपुर खुर्द तक बीहड के ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed