फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 90 Patients Await Dialysis at SN Medical College Despite Four Shifts

एसएन में डायलिसिस के लिए लंबी वेटिंग: चार शिफ्टों में भी सभी स्लॉट फुल, कतार में 90 से अधिक मरीज

Thu, 17 Sep 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 11:31 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में चार शिफ्टों में डायलिसिस होने के बावजूद सभी स्लॉट फुल हैं और 90 से अधिक मरीज वेटिंग में हैं। निशुल्क इलाज के कारण दूसरे जिलों से भी मरीज पहुंच रहे हैं, नए मरीजों को स्लॉट खाली होने तक इंतजार करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Over 90 Patients Await Dialysis at SN Medical College Despite Four Shifts
एसएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने के लिए मारामारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने के लिए मारामारी हो रही है। यहां वार्ड फुल चल रहे हैं। 90 से अधिक मरीज वेटिंग में हैं। ऐसे में नए मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए आगामी तारीख दी जा रही हैं। इन मरीजों को स्लॉट खाली होने का इंतजार कर पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसएन में डायलिसिस की 20 मशीनें संचालित हैं। इसमें आईसीयू, एचडीयू में भी मशीनें हैं। 16 मशीनें यूनिट में लगी हैं। यहां राशन कार्ड दिखाकर डायलिसिस और दवाओं की निशुल्क सुविधा है। डायलिसिस कराने के लिए रोजाना 10-15 नए मरीज आ रहे हैं। यहां डायलिसिस चार शिफ्टों में हो रही है, ऐसे में इसके सभी स्लॉट फुल हैं। जांच और डायलिसिस पूरी तरह से निशुल्क होने के कारण आगरा-अलीगढ़ मंडल के अलावा कई और जिलों से भी मरीज आ रहे हैं। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि रोजाना औसतन 60-70 मरीजों की डायलिसिस हो रही है।
विज्ञापन



मरीजों की संख्या को देखते हुए रात में गंभीर मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। नए मरीजों का नाम, पता और फोन नंबर दर्ज करके स्लॉट खाली होने तक इंतजार करने को कहते हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डायलिसिस-दवाओं की सुविधा निशुल्क होने से कई जिलों से मरीज आ रहे हैं, इसके चलते वार्ड फुल है। नई मशीन खरीदने के साथ ही 100 बेड की यूनिट बनाने पर भी प्रस्ताव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की मिली अनुमति
एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सात मरीजों की फाइल तैयार हो गई है। इनकी चिकित्कीय जांच पूरी होने के साथ कानूनी अनुमति भी मिल गई है। इसी महीने के अंत में एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम आएगी और ट्रांसप्लांट होगा। इस बार दो मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट की उम्मीद है। बीते महीने ये सुविधा शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed