फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over acquisition of populated land by showing it as agricultural land

Agra News: आबादी की भूमि को कृषि भूमि दर्शाकर अधिग्रहण को लेकर आक्रोश

Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Outrage over acquisition of populated land by showing it as agricultural land
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि में तमाम आबादी और व्यावसायिक गतिविधि की भूमि को कृषि भूमि दर्शाकर अधिग्रहित किया गया है। इसे लेकर भू-स्वामियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि उनकी आपत्ति भी दर्ज नहीं की जा रही। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लैंड यूज को परिवर्तित करने की मांग उठाई है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि कई बार अलग-अलग तिथियों में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आपत्तियां दी जा चुकी हैं। जिसमें किसी भी आपत्ति का निस्तारण नहीं किया गया है। लोग काफी समय से घर बनाकर रह रहे हैं। दुकानों और गोदामों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। आबादी क्षेत्र की भूमि को कैसे कृषि भूमि दर्शाया जा सकता है। जहां कोई कृषि गतिविधि नहीं होती। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन के द्वारा गलत तरीके से सर्वेक्षण किया गया है। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी से अधिग्रहण की गई भूमि के संबंध में भूमि के सही प्रकार के साथ पुन: गजट कराने की मांग की है। पीड़ित कारोबारी संजय गुप्ता ने बताया कि काफी समय से ग्राम ज्यायुद्दीनपुर बिलराम गेट की ओर लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। प्लॉटों की नींव भरी हुई है। गोदामों और दुकानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। राजस्व प्रशासन मनमानी पर उतारू है। गलत रिपोर्ट लगाकर जमीन अधिग्रहित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed