{"_id":"657835734a9dbb6a60074947","slug":"out-of-control-car-fell-into-ditch-after-burst-tire-one-dead-and-five-injured-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: हाईवे पर दौड़ती कार का अचानक फटा टायर, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; एक की मौत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: हाईवे पर दौड़ती कार का अचानक फटा टायर, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; एक की मौत और पांच घायल
Tue, 12 Dec 2023 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Dec 2023 04:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हाईवे पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि पांच अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना मलावन क्षेत्र हाईवे स्थित गांव सैंथरी के पास मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि किशोर उसके पिता सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोकनी निवासी खेतपाल सिंह (30) की मौत हुई है। जबकि कार में सवार मृतक के बहनोई देवेंद्र सिंह, भांजा जतिन कुमार व रिश्तेदार अजय कुमार निवासीगण आईटीआई के सामने रामनगर कालोनी थाना बन्नादेवी अलीगढ़, शैलेंद्र उर्फ शैलेश निवासी अशोक नगर कोतवाली नगर और रामप्रकाश निवासी गोकनी थाना मारहरा घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया।
घायल देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव गोकनी में ससुराल है, यहां से बरात कुरावली क्षेत्र के एक गांव में गई थी। लौटते समय हादसा हो गया। कार शैलेश की बताई जा रही है और वही चला रहा था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि टायर फटने की वजह से कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में पलटा खाते हुए गिर गई। इसकी वजह से एक युवक की मौत हुई है, जबकि किशोर सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।