फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oung man commits suicide by hanging after dispute with wife

Agra News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 15 Feb 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
oung man commits suicide by hanging after dispute with wife
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा बुजुर्ग में शुक्रवार की रात पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव भैंसोरा बुजुर्ग निवासी नवीन (24) पुत्र नत्थूसिंह ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे कमरा में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की जानकारी उसकी पत्नी अनीता ने अन्य परिजन को दी। मामले की जानकारी पाकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि छोटे भाई नवीन का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि छोटा भाई नवीन मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था। उसके दो बेटे है। इनमें बड़ा बेटा आयुष (4 वर्ष) और छोटा बेटा यश (2 वर्ष) का है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed