{"_id":"5d9781b88ebc3e93b774f916","slug":"other-kasganj-news-agr4090529177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपणन विभाग के केंद्रों पर भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपणन विभाग के केंद्रों पर भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
कासगंज। धान की खरीद के लिए खरीद केंद्र खुल चुके है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विपणन विभाग ने भी अपने यहां पंजीयन की व्यवस्था निर्धारित कर दी है। किसान इन केंद्रों पर भी धान की बिक्री के लिए अपना पंजीयन करा सकते है।
शासन से धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू करने के निर्देश दिए गए। हालांकि अभी जिले में फसल को आने में लगभग 25 दिन का समय लग जाएगा लेकिन शासन के निर्देश के अनुरूप जिले में क्रय केंद्र खुल चुके हैं। धान की बिक्री किसान बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं कर सकते। वैसे अभी तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसान को जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ही व्यवस्था निर्धारित की गई थी लेकिन किसानों को राहत देने के लिए क्रय केंद्रों पर भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। किसान क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसानों को पंजीयन के लिए अपने साथ खतौनी, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति साथ में ले जानी है। किसान अपने रकबे में बोए गए धान को अंकित करेगा। जिसका सत्यापन तहसील द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
विपणन विभाग ने इन केंद्रों पर की है व्यवस्था
-कासगंज क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
-मंडी कासगंज विपणन निरीक्षक
- खाद्य विभाग गोदाम सोरों
-खाद्य विभाग गोदाम सहावर
-खाद्य विभाग गोदाम अमापुर
-खाद्य विभाग गोदाम पटियाली
-खाद्य विभाग गोदाम गंजडुंडवारा
-खाद्य विभाग गोदाम सिदपुरा
किसानों की सुविधा के लिए विपणन विभाग के केंद्रों पर भी पंजीयन की व्यवस्था की गई है। किसान इन पर अपना पंजीयन करा सकते हैं- विजय कुमार शुक्ला खाद्य एवं विपणन अधिकारीअ