फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organization came in opposition to FIR on VDO, submitted memorandum

वीडीओ पर एफआईआर के विरोध में आया संगठन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Organization came in opposition to FIR on VDO, submitted memorandum
मैनपुरी। थाना औंछा में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर भाजपा नेता की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी संगठन ने विरोध किया। उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नियमानुसार एफआईआर को गलत बताया है। शासन को भी पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

औंछा की ग्राम पंचायत चीतई महानंद में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन शाक्य ने विकास कार्यों के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया था। चार मार्च को मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर औंछा पुलिस ने निर्वतमान प्रधान और सचिव पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामले की जानकारी होने पर ग्राम विकास अधिकारी संगठन विरोध में उतर आया है।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि बिना जांच में दोषी साबित हुए किसी भी ग्राम विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार की एफआईआर पंजीकृत नहंी कराई जा सकती है। इसका विधिवत शासनादेश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसपी से एफआईआर को खत्म किए जाने की मांग की। ज्ञापन की एक प्रति डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ के अलावा शासन को भी भेजी गई है। इस दौरान संगठन के महामंत्री अनुज मिश्रा, सुखवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed