Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Orders in the air... stray cattle on the streets

Agra News: आदेश हवा में... निराश्रित गोवंश सड़क पर

Mon, 02 Nov 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Orders in the air... stray cattle on the streets
आगरा हाथरस हाइवे पर घूमते निराश्रित गोवंश, स्रोत संवाद - फोटो : samvad
आगरा। हाईवे से लेकर गांवों की सड़कों और खेतों में गोवंश घूमते मिल जाते हैं। इससे जहां एक ओर फर्राटा भरते वाहनों के लिए हादसे की आशंका बनी रहती है वहीं किसानों की फसल भी निराश्रित पशु चौपट कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए पिछले माह दौरे पर आए पशुधन मंत्री मवेशियों को गोशालाओं में भेजने के सख्त आदेश दिए थे। उनकी सख्ती के बाद स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायताें में 52 और नगर क्षेत्र में 12 गोशालाएं हैं। इनमें क्षमता से कम गोवंश हैं। अभी ग्रामीण क्षेत्र में रबी की फसलों में आलू और सरसों की बुआई हो चुकी है। गोवंश खेतों में पहुंच कर नुकसान कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। वहीं गोवंश रात के समय खेतों से निकलकर हाईवे और सड़कों पर आ जाते हैं। इससे दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन

पिछले महीने पशुधन मंत्री ने मंडल के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों और अपर निदेशक ग्रेड- 2 के साथ समीक्षा बैठक की थी। उसमें इन अधिकारियों को नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, सड़कों और खेतों से निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के सख्त आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार दिन पहले आलू की बुआई की है। छुट्टा घूम रहे गोवंश फसल का नुकसान कर रहे हैं। इन्हें कोई गोशाला ही नहीं पहुंचा रहा है। - राजू , किसान, मलूपुर
खेत में सरसों के उग आई है। निराश्रित गोवंश उसे चर रहे हैं। शिकायत भी की है लेकिन कोई अभी तक पकड़ने नहीं आया है। - राजवीर सिंह, किसान, ककुआ
वर्जन

शिकायत आने पर ग्राम पंचायत और बीडीओ को सूचित किया जाता है। निराश्रित गोवंश पकड़ने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की हैं। - डॉ. डीके पांडेय, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed