{"_id":"65a546eeafeeec65fb041dd9","slug":"opportunity-for-farmers-to-get-solar-pump-on-subsidy-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solar Pump Subsidy: किसानों के लिए अनुदान पर सोलर पंप पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solar Pump Subsidy: किसानों के लिए अनुदान पर सोलर पंप पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन
Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
सार
सिंचाई में इस्तेमाल हो रही बिजली के बिल से किसानों को निजात दिलाने के लिए सोलर पंप पर अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत सोलर पंप लगाने पर 2.66 लाख रुपये तक सब्सिडी मिल सकेगी।
विज्ञापन
सोलर सिंचाई
विस्तार
आगरा में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने पर किसानों को 1.39 से 2.66 लाख रुपये तक सब्सिडी मिलेगी। तीन से 10 हॉर्स पावर तक की पंप पर सब्सिडी के लिए 180 किसानों का लक्ष्य है।
उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र के अनुसार सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.gov.in के माध्यम से होगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम सोलर पंप) नाम से योजना है।
ऑनलाइन बुकिंग के साथ पांच हजार रुपये टोकन मनी जमा कराना होगा। तीन एसपी की सबमर्सिबल पर 2.32 लाख रुपये लागत आएगी। 1.39 लाख सब्सिडी होगी। बाकी राशि स्वयं वहन करनी पड़ेगी। पांच हॉर्स पॉवर की पंप की लागत 3.27 और सब्सिडी राशि 1.96 लाख है। 7.5 एचपी पंप की लागत 4.40 लाख और सब्सिडी 2.66 लाख रुपये जबकि 10 हॉर्स पावर की पंप की लागत 5.57 लाख रुपये और सब्सिडी 2.66 लाख रुपये मिलेगी।