{"_id":"66779e4aee8bf8368c0daeb2","slug":"operator-dies-in-chiller-plant-case-of-culpable-homicide-against-three-including-bjp-leader-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चिलर प्लांट में ऑपरेटर की मौत, भाजपा नेता सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चिलर प्लांट में ऑपरेटर की मौत, भाजपा नेता सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस
Sun, 23 Jun 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:32 AM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद में बंद पड़े चिलर प्लांट की मरम्मत करने के लिए ऑपरेटर को भेजा गया था। वहां उसकी अमोनिया गैस के रिसाव से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के डॉक्टरपुरा में अमोनिया गैस के रिसाव से गोविंद डेयरी एवं चिलर प्लांट में ऑपरेटर की मौत हुई थी। इस मामले में भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान और उनके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
हाथरस के थाना सहपऊ के गांव नगला महासुख निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई मानवेंद्र उर्फ राजू 8 साल से शंकर सुमन डेयरी पिनाहट में स्थित चिलर प्लांट पर बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता था। प्लांट के मालिक सुग्रीव चौहान ने डॉक्टरपुरा में बंद पड़े गोविंद डेयरी चिलर प्लांट की मशीनों को ठीक करने के लिए मानवेंद्र और थानसिंह निवासी सैंया, सत्यवीर सिंह निवासी मेरठ और एक अन्य को भेजा था।
18 जून को चिलर प्लांट की मशीन की मरम्मत करते समय शाम करीब 7:30 बजे अमोनिया गैस के रिसाव से तीन मजदूर झुलस गए थे और वे बाहर भाग गए थे जबकि भाई मानवेंद्र उर्फ राजू जलकर बेहोश हो गए थे, बाद में मौत हो गई। आरोप लगाया कि चिलर प्लांट व डेयरी मालिक सुग्रीव चौहान और उसके भाई निहाल सिंह व प्रह्लाद सिंह (निवासी मनोना थाना पिनाहट) ने बिना सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व लापरवाही से खतरनाक कार्य कराया, जिससे उनके भाई मानवेंद्र की मौत हुई।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान, निहाल सिंह और प्रह्लाद सिंह के खिलाफ थाना निबोहरा में शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष निबोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।