फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation Trinetra 54 thousand cameras installed from city to village claim of uncovering 211 incidents

ऑपरेशन त्रिनेत्र: शहर से देहात तक लगवाए गए हैं 54 हजार कैमरे, 211 वारदात खुलने का दावा

Tue, 05 Dec 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 09:51 AM IST
सार

ऑपरेशन त्रिनेत्र से पुलिस को कई आपराधिक वारदातों के खुलासे में बड़ी मदद मिली। पुलिस का दावा है कि कैमरों की मदद से 211 वारदातों का खुलासा किया गया है। 
 

विज्ञापन
Operation Trinetra 54 thousand cameras installed from city to village claim of uncovering 211 incidents
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जोन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर व देहात में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के मददगार बन रहे हैं। लूट और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। चोरी करने वाले भी पकड़े गए। 5 महीने में 211 बड़ी वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। यह कहना है एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में 4 नवंबर को बड़ी वारदात हुई थी। कंठीमाला कारोबारी के घर में बदमाशों ने धावा बोलकर 52 वर्षीय कल्पना अग्रवाल की लूट के दौरान हत्या कर दी थी। पति कृष्ण अग्रवाल को मरणासन्न कर कार, नकदी और करोड़ों के जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से घटना का खुलासा किया। इसी तरह फिरोजाबाद में 6 अप्रैल को बाइक लूट करने वाले पकड़े गए। अलीगढ़ में 19 जुलाई को एक्टिवा लूट करने वालों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


एडीजी जोन ने बताया कि जोन के सात जिलों में शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में जनता के सहयोग से 54,293 कैमरे लगवाए जा चुके हैं। इनमें हॉट स्पॉट और डार्क स्पॉट को चिह्नित किया गया है। इनकी मदद से 10 जुलाई से 1 दिसंबर तक 211 घटनाओं का खुलासा कर दिया गया। इनमें हत्या के 11, लूट के 44, नकबजनी के 8, चोरी के 87 व अन्य 38 घटनाओं के खुलासे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऐसी भी क्या जल्दी: डिवाइडर से टकराकर पलटी एंबुलेंस, मरीज सहित दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed