फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Open drains are causing accidents in fog

Agra News: कोहरे में हादसों का सबब बन रहे खुले नाले

Mon, 29 Dec 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Open drains are causing accidents in fog
meri awaz suno
आगरा। कोहरे के कारण शहर में खुले पड़े नाले लोगों की जान पर भारी पड़ सकते हैं। नगर निगम के शहर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने के किए जा रहे दावों की हकीकत खुले नालों के रूप में सामने आ रही है। कई हादसे होने के बाद भी नगर निगम अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है।
विज्ञापन

लॉयर्स कॉलोनी में पिछले दिनों खुले नाले में एक बाइक सवार के साथ दो छोटे बच्चे गिर गए थे। स्थानीय निवासी अवधेश पचौरी व प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि नाले को ढकवाने और सड़क को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूरसदन चौराहे के पास खुले नाले में कई बार हादसा होने के बाद भी नगर निगम ने सबक नहीं लिया है। यह नाला खुला पड़ा है। नूरी दरवाजा, हनुमान गली निवासी संजय सिंघल ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान गंगाजल की पाइप लाइन को तोड़ दिया गया है। इससे पानी की सप्लाई भी बंद हो गई और रास्ता भी पूरी तरह बंद हो गया है। कई बार अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नालों को ढकवाने का कार्य चल रहा है। जो नाले खुले पड़े है, उनको जल्द ढकवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed